- प्रधान शिक्षक अभ्यर्थियों के योगदान के लिए विभाग ने दिया एक और मौका

प्रधान शिक्षक अभ्यर्थियों के योगदान के लिए विभाग ने दिया एक और मौका




बीपीएससी से चयनित प्रधान

शिक्षक अभ्यर्थियों को विद्यालय में योगदान के लिए एक और मौका दिया - है. बीपीएससी से अनुशंसित और काउंसेलिंग पूरा कर विद्यालयों में - योगदान नहीं करने वाले अभ्यर्थी एक - सितंबर से 10 सितंबर तक इ-शिक्षा कोष पार्टल के माध्यम से तीन-तीन जिला का विकल्प दे सकते है. साथ ही ऐसे प्रधान शिक्षक जिन्होंने विद्यालय में योगदान कर लिया है, लेकिन वह अपने - पदस्थापन से नाखुश है. इस संबंध में वे - अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. वे - इ-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपने लॉग इन - से एक सितंबर से 10 सितंबर तक - शिकायत दर्ज कर सकते हैं. इस संबंध - में प्राथमिक शिक्षा निदेशक साहिला ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिशा

निर्देश दिया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक 1022 अभ्यर्थियों को शिक्षा विभाग ने विद्यालय आवंटन किया था.इन प्रधान शिक्षक अभ्यर्थियों ने औपबंधिक नियुक्ति पत्र, पदस्थापना प्रपत्र व योगदान प्रपत्र प्राप्त किया था. विभाग ने इनके योगदान के समय 21 से 26 जुलाई तक निर्धारित किया. बाद में योगदान के समय का विस्तार 31 जुलाई तक किया. इनमें से 750 अभ्यर्थियों में आवंटित विद्यालय में योगदान कर लिया. जबकि 272 प्रधान शिक्षक अभ्यर्थियों ने योगदान नहीं किया. शिक्षकों ने बताया कि वेतन विसंगति व दूर पोस्टिंग के चलते लोग योगदान नहीं किए है. प्रधान शिक्षक का मूल वेतन 30500 निर्धारित है. जबकि कुछ शिक्षक इससे अधिक वेतन मिल रहा है. वहीं इनकी पोस्टिंग भी दूर कर दिया गया है. अधिकांश प्रधान शिक्षक अभ्यर्थियों को 15 से 20 किमी दूर पोस्टिंग कर दिया गया है. जबकि इनके पूर्व के विद्यालय के आसपास ही प्रधान शिक्षक का पद रिक्त है
Previous Post Next Post