छह रुपये अतिरिक्त देकर मनचाही जगह पहुंचेगी चिट्टी

 छह रुपये अतिरिक्त देकर मनचाही जगह पहुंचेगी चिट्टी



अगर कोई डाक, पत्र या पार्सल आपके पत्ते पर बुक किया गया हो, लेकिन कुछ समय के लिए आप कहीं और चले गए गए हों तो उस डाक पत्रों या पार्सल की डिलीवरी के लिए चिंतित होने की जरूरत नहीं।

डाक विभाग आपसे मामूली खर्च लेकर नये पते पर डाक या पार्सल पहुंचाएगा। बस आपका नया ठिकाना 100 किमी के दायरे में होना चाहिए। नया सॉफ्टवेयर आईपीटी 2.0 लगने से साथ कई नई सुविधाएं अपने ग्राहकों को डाक विभाग दे रहा है। उसी में एक सुविधा नये पते पर डाक पहुंचाना भी है। इसके लिए ग्राहकों को महज छह रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे। साथ ही जब पुराने पते पर पत्र या पार्सल की डिलीवरी करने पहुंचा डाकिया आपके मोबाइल पर ओटीपी के लिए कॉल करे तो आप उसे अपना नया पता लिखा दें।

डाकिया आपके पत्र या पार्सल को नये पते पर भेजने का प्रबंध कर देगा। इसके लिए लगने वाले अतिरिक्त शुक्ल को डाकिया द्वारा बताए गए तरीके से या फिर डाक विभाग में खुद को रजिस्टर्ड कराए गए आईडी से जमा
करना होगा। ऐसे में अब महत्वपूर्ण डाक पत्र या पार्सल नॉट फाउंड या पता सही नहीं की टिप्पणी के साथ वापस नहीं होगा
Previous Post Next Post