आडियो संग्राम, अब बीईओ ने लगाया रुपये मांगने का आरोप

 आडियो संग्राम, अब बीईओ ने लगाया रुपये मांगने का आरोप



जासं हरदोई: बेसिक शिक्षा विभाग में इन दिनों आडियो-वीडियो संग्राम चल रहा है। अब बीईओ मुख्यालय रहे अनिल झा और सुरसा बीईओ रहीं सीमा गौतम के बीच कंपोजिट ग्रांट आदि को लेकर एक इंतजाम करने की बातचीत प्रसारित हुई है, जिसको लेकर आजाद अधिकार सेना के जोनल अध्यक्ष विमलेश शर्मा ने पत्रकार वार्ता कर बीईओ मुख्यालय अनिल झा और बीएसए विजय प्रताप सिंह पर कार्रवाई की मांग उठाई, इसके लिए कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र भी दिया।

बीईओ सुरसा सीमा गौतम के एक निलंबित शिक्षक से जांच को लेकर रुपये वापसी का आडियो प्रसारित हुआ था। बीईओ को सुरसा से हटाकर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया था, जिसके बाद शुक्रवार को एक नया आडियो बीईओ सीमा गौतम और अनिल झा की बातचीत का सामने आ गया, आडियो के अनुसार अनिल झा कहते हैं कि मैंम इंतजाम करना पड़ेगा, तो सीमा गौतम कोड वर्ड में बात न कर सीधे-सीधे कहने के लिए कहती हैं तो अनिल झा एक कहते हैं, जिसके बाद सीमा गौतम चौंक कर एक मुश्किल है, दो चार होता तो ठीक है। अनिल झा कहते हैं कि एक कर दो।

जिस पर बीईओ सीमा गौतम ने बीईओ मुख्यालय अनिल झा से बीएसए पर बीईओ से एक एक लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। आडियो के आधार पर उनके ऊपर कार्रवाई हुई तो मेरा जो आडियो है, उसमें भी कार्रवाई की जाए। दूसरी तरफ बीईओ अनिल झा का कहना है कि हर ब्लाक में एक एक माडल विद्यालय बनवाने की बात हुई थी। उसी के नाते बीईओ सीमा गौतम से वार्ता की थी। रुपये मांगने का आरोप गलत है। आरोप लगाने वाले विमलेश शर्मा ने पूरा रैकेट बना रखा था, जिसकी एफआइआर भी दर्ज हो चुकी हैं। अब विमलेश शर्मा, बीईओ सीमा गौतम की आड़ में फर्जी आरोप लगा रहे हैं।
Previous Post Next Post