187 विद्यालयों के टैबलेट अभी तक नहीं हुए सक्रिय
प्रखंड के 187 विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए उपलब्ध कराए गए टैबलेट अब तक सक्रिय नहीं किए जा सके हैं। तकनीकी गड़बड़ी के कारण टैब पर अंकित गलत आईएसआई नंबर एक्टिवेशन में बाधा बन रहा है।
इससे विद्यालयों में डिजिटल हाजिरी व्यवस्था की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पा रही है और शिक्षक परेशान हैं। सरकार ने सभी सरकारी विद्यालयों को टैबलेट उपलब्ध कराए हैं, ताकि छात्र-छात्राओं की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज की जा सके
