विद्यालय परिसर में बच्चों से झाड़ू लगवा रहे गुरुजी, BSA सर ने दिया यह स्पष्टीकरण
बाराबंकी। सोशल मीडिया पर प्राथमिक विद्यालय बड्डूपुर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक परिषदीय विद्यालय में बच्चे परिसर में झाड़ू लगा रहे हैं।
इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडेय ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं, अभिभावक व अध्यापक विद्यालय परिसर में साफ-सफाई कर सकते हैं।