प्राइमरी स्कूलों की परीक्षा आज से

 प्राइमरी स्कूलों की परीक्षा आज से



लखनऊ। प्राइमरी स्कूलों में सोमवार से तिमाही परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। कक्षा एक से आठ तक बच्चे परीक्षा देंगे। परीक्षा दो पालियों में सुबह 8.30 से 10.30 बजे और सुबह 11.30 से दोपहर 1.30 बजे तक होंगी। नगर और ग्रामीण क्षेत्र में संचालित 1599 प्राइमरी स्कूलों में करीब 1.70 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। स्कूल महानिदेशक की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम के तहत तिमाही परीक्षा 25 से 29 अगस्त के बीच होंगी। बीएसए राम प्रवेश ने सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों व प्रधानाध्यापकों को परीक्षा सम्बंधी जरूरी दिशा निर्देश जारी किये हैं।

Previous Post Next Post