आशुलिपिक भर्ती की आयु सीमा बढ़ी

 आशुलिपिक भर्ती की आयु सीमा बढ़ी



प्रयागराज। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद में आशुलिपिक भर्ती की अधिकतम आयु सीमा 28 साल से बढ़ाकर 40 वर्ष कर दी गई है। न्यूनतम आयु पहले की तरह 18 साल रहेगी। इसके लिए लिपिकीय सेवा विनियम 1980 (यथा संशोधित) में संशोधन का गजट जारी कर दिया गया है। पहले नियुक्ति प्राधिकारी को विशेष परिस्थितियों में अधिकतम आयुसीमा में छूट देने का अधिकार था लेकिन अब यह व्यवस्था समाप्त कर दी गई है।

Previous Post Next Post