विलय वाले आठ स्कूलों में शुरू हुई आदर्श बाल वाटिका

 विलय वाले आठ स्कूलों में शुरू हुई आदर्श बाल वाटिका

लखनऊ, 


विलय किये गए आठ प्राइमरी स्कूलों में सोमवार को आदर्श बाल वाटिका शुरू की गईं। पहले दिन पहुंचे बच्चों ने अल्फाबेट, गिनती, वर्णमाला की पढ़ाई के साथ खेलकूद गतिविधियों के साथ मौजमस्ती की। बच्चों को चॉकलेट, बिस्किट आदि उपहार दिये। पहले चरण में सभी आठ ब्लॉक में एक-एक स्कूल में बाल वाटिका का उदघाटन हुआ। यहां तीन से छह वर्ष के बच्चे पढ़ेंगे।



मलिहाबाद की विधायक जय देवी ने आदर्श बलवाटिका बड़ीगढ़ी, गोसाईगंज के ब्लॉक प्रमुख विनय वर्मा ने मिरदा खेड़ा, मोहनलालगंज के प्राइमरी स्कूल देवी खेड़ा के खाली पड़े भवन में खंड विकास अधिकारी आशुतोष श्रीवास्तव ने आदर्श बाल वाटिका का उद्घाटन किया।

 विलय वाले आठ स्कूलों में शुरू हुई आदर्श बाल वाटिका


बाल वाटिकाओं को बाल विकास पुष्टाहार विभाग के सहयोग से सुविधाएं मुहैया करायी जा रही हैं। पहले चरण में आठ ब्लॉक में आठ विलय वाले प्राइमरी स्कूलों में बाल वाटिका का शुभारंभ किया गया है। राम प्रवेश, बीएसए

Previous Post Next Post