प्रधानाध्यापक के अनुसार तय हो वेतन : सभापति
बिहार प्रधानाध्यापक सेवा संघ की ओर से विद्यापति भवन में 'गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रधानाध्यापकों की भूमिका' विषय पर सम्मेलन हुआ। राज्य भर के बीपीएससी से चयनित प्रधानाध्यापक शामिल हुए। मुख्य अतिथि विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि बीपीएससी से चयनित प्रधानाध्यापकों का वेतन एवं सुविधा पद के अनुसार तय होने चाहिए। विधान परिषद के शिक्षा समिति के सदस्य डा. संजीव कुमार सिंह ने प्रधानाध्यापकों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। संघ के प्रदेश संयोजक शिवेंद्र कुमार पाठक ने कहा कि प्रधानाध्यापक महज एक पद नहीं है, यह विद्यालय का आत्मा है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि प्रधानाध्यापकों का वेतन व सुविधा कार्य दायित्व के अनुरूप निर्धारण किया जाए।