शिक्षा का मूल उद्देश्य ही एकता:स्वतंत्र देव

 शिक्षा का मूल उद्देश्य ही एकता:स्वतंत्र देव



लखनऊ। शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ ज्ञान अर्जन ही नहीं बल्कि विश्व एकता है। इसी प्रकार धर्म का उद्देश्य सामाजिक समरसता, प्रेम व शान्ति है। यह बातें जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को सीएमएस कानपुर रोड में इंटरनेशनल इंटरफेस कांफ्रेंस में कहीं। उन्होंने भावी पीढ़ी का आह्वान किया कि धर्म के मर्म को समझकर एकता व शान्ति की भावना से राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। सीएमएस राजाजीपुरम द्वितीय की ओर से आयोजित सम्मेलन के दूसरे दिन इजिप्ट, अमेरिका, लेबनान, ब्राजील एवं भारत के धर्म अनुयाइयों, विचारकों ने शिरकत की।


Previous Post Next Post