समय से पहले छुट्टी देने के मामले में शिक्षक व शिक्षिका में भिड़ंत
प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय विजैया-मंदा में समय से पूर्व छुट्टी देने के विवाद में भिड़े शिक्षक-शिक्षिका। मामले में स्थानीय मुखिया और शिक्षा समिति के लोग ने हस्तक्षेप करने के बाद स्वयं बीईओ भी विद्यालय पहुंचकर स्थिति से हुए अवगत। जब स्थानीय मुखिया मनोज यादव, विद्यालय शिक्षा समिति अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य मनोज कुमार राय, ग्रामीण रामजीवन राय, दीपक कुमार, मदन कुमार, राम बदन, छोटू कुमार, अंकित कुमार, रिकेश कुमार समेत दर्जनों ग्रामीण एचएम से मिलने पहुँचे तो एचएम ने जानकारी दी कि वे सीआरसी और बीएलओ कार्य को लेकर प्रखंड कार्यालय गए थे। इस बीच यह विवाद हुआ है।
बताया जाता है कि सभी लोगों ने घटना के पीछे का कारण बताया कि शुक्रवार दोपहर 2.30 बजे में हीं एक शिक्षक ने स्कूली बच्चों को छुट्टी दे दी। सरकार के गाइडलाइन का हवाला देते हुए इसका विरोध शिक्षक मो. जाबीर ने कर दी। तब यहां कार्यरत शिक्षिका प्रियंका कुमारी ने उक्त शिक्षक के बात और छुट्टी देने की इस बात को लेकर शिक्षक-शिक्षिका में कहासुनी के साथ गाली-गलौज और भिड़ंत हो गई। विद्यालय के अन्य शिक्षकों व कुछ ग्रामीणों द्वारा मामले में हस्तक्षेप करते हुए शांत कराया गया। इसकी सूचना मिलने पर बीईओ मनोज कुमार मिश्र विद्यालय कैंपस पहुंचे और पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया।
इसके बाद शनिवार सुबह विद्यालय खुलते हीं ग्रामीण, वार्ड सदस्य, मुखिया समेत दर्जनों लोग विद्यालय पहुंचे। फिर कई निर्णय लिए गए। विद्यालय शिक्षा समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिए जाने के बाद ग्रामीणों ने एक शिकायत पत्र तैयार की। शिकायत पत्र पर मुखिया मनोज यादव, वार्ड सदस्य मनोज कुमार राय, सुधीर कुमार, रामजीवन राय, रिकेश कुमार, दीपक कुमार, सनोज राय, सुधीर कुमार, राजेश कुमार राय, संजीव कुमार यादव, राम भरोस राय, राम दयाल राय,
रामनाथ यादव आदि ने कहा है कि शिक्षक मोहम्मद जाबीर और शिक्षिका प्रियंका कुमारी के बीच विवाद की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण विद्यालय परिसर पहुंचे। उन्हें पता चला कि विवाद अक्सर होते रहता है। जिससे विद्यालय संचालन में परेशानी होती है। इन तथ्यों को देखते हुए दोनों को विद्यालय से हटाने की मांग की। यदि नही हटाया गया तो तिथि तय कर तालाबंदी के लिए मजबूर होंगे।
जिसकी सारी जवाबदेही विभाग की होगी। वही उत्क्रमित मध्य विद्यालय विजैया-मंदा के एचएम अरविंद कुमार ने विद्यालय विधि व्यवस्था नियमानुकूल संचालन के संबंध में स्थानीय मुखिया और विद्यालय शिक्षा समिति को एक पत्र लिखा है। कहा है कि इन्हें जुलाई 2025 से विशेष गहन
पुनरीक्षण कार्य में लगाया गया। इस कारण सुव्यवस्थित विद्यालय संचालन हेतु अलग-अलग तिथियों में सरोज कुमार सरोज को अवगत कराते रहे हैं।
इस बीच विद्यालय का माहौल बिगाड़ने हेतु शिक्षक मोहम्मद जाबीर और शिक्षिका प्रियंका कुमारी द्वारा कोशिश की गई। पूर्व में भी इस तरह का विवाद हो चुका है। आवश्यक कार्रवाई हेतु बीईओ, मुखिया, शिक्षा समिति अध्यक्ष और ग्रामीणों के द्वारा उचित कार्रवाई हेतु आवेदन देकर सूचित किया है। इस संबंध बीईओ मनोज कुमार मिश्र से पूछे जाने पर बताया कि किसी भी घटना के पीछे कोई न कोई कारण होता है। विद्यालय में समय से पहले छुट्टी दिए जाने के बाद शिक्षक-शिक्षिका में भिड़ंत और बिना प्रभार दिए एचएम के अन्य कार्य में लगे होने की बातें सामने आई है। छुट्टी देने वाले शिक्षक के बारे में एचएम को नालेज में लेना चाहिए था। इसलिए एचएम सहित दोषियों को चिह्नित कर सभी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।
