शिक्षकों के स्थानांतरण के संबंध में निर्गत हो आदेश
सिद्धार्थनगर। शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने विधान परिषद के प्रमुख सचिव से नियम 115 के तहत शिक्षकों के ऑफलाइन स्थानांतरण के संबंध में आदेश निर्गत करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार के विशेष सचिव (माध्यमिक शिक्षा) के हस्ताक्षर से सात जून 2025 को निर्गत आदेश के अनुसार निदेशालय स्तर पर ऑफलाइन स्थानांतरण के संबंध में जमा पत्रावलियों का निस्तारण जुलाई, 2025 तक संपन्न होनी थी। 24 जुलाई को विशेष सचिव ने आदेश जारी किया गया कि ऑफलाइन स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए, लेकिन 11 अगस्त 2025 तक इस संबंध में कोई कार्रवाही नहीं हुई।
