सड़ा केला मिलने पर छात्रों ने किया जमकर हंगामा
सुलतानगंज, । प्रखंड के उर्दू मध्य विद्यालय कोलगामा में रविवार को छात्रों के बीच सड़ा केला दिए जाने के बाद छात्र आक्रोशित हो गए। आक्रोशित छात्रों ने स्कूल परिसर में जमकर हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए।
ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में छात्रों को घटिया खाना दिया जाता है। जिससे छात्रों की तबीयत अक्सर खराब हो
जाती है। गुणवत्तापूर्ण खाना देने की जब मांग करते हैं तो शिक्षक नजर अंदाज कर देते हैं। काफी देर हंगामा होने के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। शिक्षकों ने बताया कि ग्रामीण बेवजह इस तरह का आरोप लगाकर स्कूल में पठन-पाठन कार्य को बाधित करते हैं। इधर साधन सेवी मध्यान भोजन भूपेश सिन्हा ने बताया की मामले की जांच की जाएगी।@pky
