रक्षाबंधन पर चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, धन-संपदा में होगी वृद्धि, खूब

 रक्षाबंधन पर चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, धन-संपदा में होगी वृद्धि, खूब



मेष राशि- पिता का साथ होगा। उच्चाधिकारियों का आर्शीवाद मिलेगा। राजनीतिक लाभ होगा। व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा दिख रहा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि- भाग्यवश काम बनेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य सुधार की तरफ। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। उच्चाधिकारियों का आर्शीवाद मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुणज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। प्रेम के लिए तू-तू, मैं-मैं का समय। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। मानसिक परेशानी बनी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक है। व्यापार भी ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- गृह कलह के संकेत। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वंय के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। नीली वस्तु पास रखें।


वृश्चिक राशि- पराक्रम रंग लाएगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ होगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- धनदायक समय। अपनों में वृद्धि होगी। जुबान पर काबू रखें और किसी भी तरह की इन्वेसमेंट अभी न करें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- सामाजिक कद बढ़ेगा। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करें।



कुंभ राशि- मन चितिंत रहेगा। घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु का दान करें।
Previous Post Next Post