आज का राशिफल 27 अगस्त: आज वृश्चिक समेत इन राशियों को होगा धन लाभ, पढ़ें अपनी राशि

 आज का राशिफल 27 अगस्त: आज वृश्चिक समेत इन राशियों को होगा धन लाभ, पढ़ें अपनी राशि



मेष राशि- स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल दें।

वृषभ राशि- भावनाओं पर काबू रखें। क्रोध पर काबू रखें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक दें। प्रेम,संतान मध्यम। व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- गृह कलह के आसार हैं, लेकिन भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी के प्रबल योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

सिंह राशि- धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। निवेश अभी वर्जित रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- रौब-रुआब बना हुआ है। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान का साथ व व्यापार बहुत अच्छा। सरकारी तंत्र से पंगेबाजी न करें। तांबे की वस्तु दान करना शुभ रहेगा।

तुला राशि- खर्च की अधिकता। कर्ज की स्थिति ला सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। शनिदेव की शरण में रहें और उनको प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान मध्यम है व व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान का साथ है व व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- वाहन धीरे चलाएं। कोई रिस्क न लें। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। जो विवाहित हैं उन्हें जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत शुभकारी। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।
Previous Post Next Post