HM की कुर्सी पर जंग! बिहार में दो महिला शिक्षिकाएं आमने-सामने, मचा बवाल

 HM की कुर्सी पर जंग! बिहार में दो महिला शिक्षिकाएं आमने-सामने, मचा बवाल



बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर प्रखंड में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा पास कर प्रधान शिक्षिका बनीं एक महिला अभ्यर्थी को उनके आवंटित स्कूल में योगदान करने से रोक दिया गया. इस घटना पर संज्ञान लेते हुए, जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) योगेश कुमार ने स्कूल की प्रभारी हेडमास्टर (HM) से 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, नीतू कुमारी बीपीएससी की परीक्षा पास कर प्रधान शिक्षिका बनी थीं. उन्हें बैकुंठपुर प्रखंड के कन्या प्राथमिक विद्यालय, खजुरी खुर्द आवंटित किया गया था. जब नीतू कुमारी अपना योगदान देने स्कूल पहुंचीं, तो वहां एचएम का प्रभार संभाल रही सहायक शिक्षिका कमला कुमारी ने उन्हें योगदान कराने से इनकार कर दिया. कमला कुमारी ने कथित तौर पर यह कहते हुए योगदान नहीं कराया कि वह यहां की नियमित शिक्षिका हैं और अपने रहते किसी को योगदान नहीं कराएंगी.
Previous Post Next Post