मेष समेत इन राशियों को होगा आर्थिक लाभ, जानें अपनी राशि का हाल
मेष राशि- धन दायक समय। कुटुंब में वृद्धि होगी। अनेकों तरह की परेशानियां सॅाल्व होंगी इन दिनों। स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी होगी। व्यापार अच्छा होगा। भाग्यवश आर्थिक लाभ होगा और जुबान के कारण बड़े से बड़े काम कर लेंगे। शुभ समय।
वृषभ राशि- एक अलग तेज। एक अलग आकर्षण आ गया है आपमें। जो चाह रहे हैं वो हो रहा है और जैसा सोच रहे हैं वैसा हो रहा है। जिस चीज की जरुरत थी वो वस्तुएं जीवन में उपलब्ध है। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन राशि- खर्च की अधिकता कर्ज की स्थिति ला सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति दूरी वाली। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कर्क राशि- आर्थिक लाभ होगा। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर होगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार अत्यंत शुभकारी होगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
सिंह राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। पिता का साथ होगा। व्यावसायिक स्थिति बहुत उतरोतर वृद्धि करेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। सफेद वस्तु पास रखें।
कन्या राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
तुला राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितयां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक-ठाक। व्यापार भी अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
धनु राशि- रोगग्रस्त हो सकते हैं। छोटी-मोटी परेशानियां परेशान कर सकती हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि- प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी है। संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। जीवन में बुद्धि के कारण बहुत आगे बढ़ रहे हैं आप। प्रेम, संतान अच्छा। स्वास्थ्य अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि- भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। सफेद वस्तु का दान करें।
