सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण होने के उपरांत भी नहीं मिला सहायक शिक्षक का दर्जा
रूपौली, एक संवाददाता। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखण्ड इकाई रूपौली के शिक्षकों की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष नीरज कुमार की अध्यक्षता में मां काली मंदिर परिसर में की गई। मंच संचालन प्रखंड सचिव शम्स तबरेज ने किया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष पवन कुमार जायसवाल ने शिरकत की। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा राज्य के प्रारंभिक, माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों को सरकार के गलत नितियों के कारण काफी कठिनाईयों का सामना करना पर रहा है। लगभग 18 से 20 वर्षो का सेवा करने के उपरांत पदोन्नती से वंचित रखा जा रहा है। प्रारंभिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक शिक्षक एवं पुस्तकालय अध्यक्षों के साथ सरकार भेदभाव कर रही है।
शिक्षकों को समय आजतक कभी भी वेतन भुगतान नहीं होना, नियोजित से विशिष्ट शिक्षक को सेवा निरन्तरता का लाभ नहीं मिलना जो काफी निंदनीय है। सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण होने के उपरांत भी उन शिक्षकों को सहायक शिक्षक का दर्जा नहीं मिला जिससे शिक्षकों में काफी नाराजगी व्याप्त है। इसलिए सरकार से मांग है कि नियोजित, विशिष्ट, विद्यालय अध्यापक सभी को एकीकृत कर 9300 से 34800 वाला वेतनमान, राज्यकर्मी की सभी सुविधा,सेवा निरंतरता, प्रोन्नति शनिवार को विद्यालय का समयावधि हाफ डे अविलंब घोषित करे अन्यथा संघ के द्वारा चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। वही उन्होंने कहा कि 16 जुलाई को जिला पदाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांग पत्र दिया जाएगा। 19 जुलाई की संध्या जिला मुख्यालय में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। साथ ही 22 जुलाई को विधानसभा,पटना का घेराव किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष जयशंकर सुमन, उमाशंकर प्रसाद सिंह, संजीव कुमार, मसूदन ठाकुर, सुबोध साह, रमेश कुमार रमन, शैलेन्द्र कुमार, संजय साह, अरुण यादव, कुंदन कुमार ठाकुर, अरुण कुमार आदि मौजूद थे।
