खाली सीटों पर शिक्षकों की होगी प्रति नियुक्ति

 खाली सीटों पर शिक्षकों की होगी प्रति नियुक्ति



बेतिया, बेतिया कार्यालय। शिक्षकों की नियुक्ति के बाद हाल में उनके स्थानांतरण की प्रक्रिया जारी है। इसे लेकर शिक्षा विभाग द्वारा पहले से ही पहल किया गया है अब जहां से शिक्षकों का स्थानांतरण हो जा रहा है वहां शिक्षकों की कमी और विषय वार शिक्षकों की कमी को देखते हुए विभाग ने एक नई पहल शुरू कर दी है। इसको लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशक दिनेश कुमार ने पश्चिम चंपारण के जिला शिक्षा पदाधिकारी रविन्द्र कुमार सहित अन्य जिलों के डीईओ को दिशा-निर्देश जारी किया है। जिले में बिगड़े छात्र शिक्षक अनुपात

को पाटने के लिए विद्यालयों में असंतुलित हुए विद्यार्थीशिक्षक के निर्धारित अनुपात को मानक मानकर विषयवार रिक्तियों के आधार पर प्रतिनियोजन करने का आदेश जारी किया गया है। ई-शिक्षा कोष के माध्यम से शिक्षक शिक्षिकाओं के ऐच्छिक स्थानांतरण और प्रधान शिक्षक अथवा प्रधानाध्यापकों के पद पर हुए नए पदस्थापन के बाद उत्पन्न स्थिति पर निदेशक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी रविन्द्र कुमार को जिला में स्थित विद्यालयों की समीक्षा कर यह सुनिश्चित करने को कहा है

कि प्रत्येक विद्यालय में छात्र संख्या और विषयों के अनुसार पर्याप्त शिक्षक शिक्षिकाओं उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। जहां शिक्षक शिक्षिका कम हैं, वहां अनुपातिक आधार पर योग्य शिक्षक शिक्षिकाओं की प्रतिनियुक्ति का निर्देश दिया है। इसमें ऐसे विद्यालयों को टच करना है जहां नामांकित विद्यार्थियों के अनुपात में शिक्षक शिक्षिकाओं की पदस्थापित संख्या ज्यादा वहां से उन्हें हटाया जाए। माध्यमिक शिक्षा निदेशक दिनेश कुमार ने स्थानांतरण से उत्पन्न शिक्षक शिक्षिकाओं की कमी को तत्काल चिह्नित कर प्रतिनियुक्ति की कार्रवाई करने को कहा है
Previous Post Next Post