शिक्षकों के ससमय वेतन भुगतान को ले डीईओ ने बुलाई आज बैठक

 शिक्षकों के ससमय वेतन भुगतान को ले डीईओ ने बुलाई आज बैठक



सीवान,  । डीपीओ स्थापना कार्यालय में डीईओ राघवेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक होगी। शिक्षकों के वेतन भुगतान विभाग द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर करने के लिए प्रखंड स्तर से अनुपस्थिति विवरणी प्राप्त करने व बीपीएससी द्वारा नियुक्त प्रधान शिक्षक, एचएम व स्थानांतरिक शिक्षकों से संबंधित प्रतिवेदन के संदर्भ में 25 जुलाई शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई है। डीपीओ स्थापना कार्यालय में शुक्रवार को अपराहृन 3 बजे से डीईओ ने सभी बीईओ की बैठक बुलाई है। सभी बीईओ को स्वयं व अपने एकाउंटेंट के साथ बैठक में समय से उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।


बहरहाल, विभागीय निर्देशानुसार, शिक्षकों का नियमित मासिक वेतन भुगतान हर माह में पांच तारीख तक निश्चित रूप से कर देना है। हालांकि अक्सर देखा जा रहा कि प्रखंड स्तर पर शिक्षकों की अनुपस्थिति विवरणी ससमय डीपीओ स्थापना कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराने से विभाग द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर वेतन भुगतान करने में काफी परेशानी हो रही है। इस संदर्भ में डीईओ राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने सीवान सदर समेत सभी बीईओ को पत्र भेजकर इस दिशा में आयोजित बैठक में शामिल होने का स्पष्ट निर्देश दिया है।

Previous Post Next Post