जहां कम, वहां भेजें प्रतिनियोजित शिक्षक
जिले में शिक्षकों के निर्धारित समय में वेतन भुगतान समेत अन्य विषयों को लेकर डीईओ ने सीवान सदर समेत सभी बीईओ के साथ बैठक की।
बैठक के दौरान डीईओ राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रतिनियोजित शिक्षकों के संदर्भ में ऐसी जानकारी मिल रही कि किसी-किसी विद्यालय में छात्र-शिक्षक अनुपात से अधिक शिक्षकों का प्रतिनियोजन कर दिया गया है। उन्होंने इस मामले की जांच कर बीईओ को वैसे विद्यालय में शिक्षकों को स्थानांतरित करने का निर्देश दिया। इस मामले में डीईओ ने बेवजह किसी भी शिक्षक का वेतन भुगतान लंबित होने
पर सीधे रूप से से बीईओ को जिम्मेदार बताया है। शिक्षकों के वेतन भुगतान समेत अन्य बिन्दुओं पर डीपीओ स्थापना कार्यालय में सभी बीईओ के साथ विभागीय बैठक में डीईओ ने कई आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कोटि के शिक्षकों की अनुपस्थिति
विवरणी सभी बीईओ हर महीने की 28 से 30 तारीख तक निश्चित रूप से डीपीओ स्थापना कार्यालय को उपलब्ध करा देंगे, ताकि अगले माह की पांच तारीख तक शिक्षकों के वेतन भुगतान प्रक्रिया को सुनिश्चित किया जा सके।
प्रमंडलीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे जिले के छह छात्र
प्रमंडल स्तर पर 30 जुलाई को आयोजित प्रतियोगिता में जिले के छह छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इनका चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ है। शहर के वीएम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज में बदलते व प्रगतिशील बिहार की तस्वीर विषय पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रखंड स्तर पर चयनित 55 प्रतिभागी शामिल हुए। यहां अंतिम रूप से प्रतिभागी छह छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। बहरहाल, जिला स्तर पर पोस्टर, पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिता हुई। इसमें छठवीं से बारहवीं तक के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
