कन्या समेत इन राशियों के लोग सितारों की तरह चमकेंगे, जानें
मेष राशि- विरोधियों पर दबदबा कायम रहेगा। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। कार्यों में थोड़ी विघ्न-बाधा रहेगी। स्वास्थ्य भी प्रभावित दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।
वृषभ राशि- भावुक मन से लिया गया निर्णय नुकसान देगा। यानी महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। अगर प्रेम में हैं तो तूतू-मैंमैं से बचें। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा परेशानी में रहेगा। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।
मिथुन राशि- गृह कलह के संकेत। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। रक्तचाप बढ़ सकता है या घट सकता है। सामान्य से ऊपर-नीचे रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति काफी बेहतर। व्यापार भी बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कर्क राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहकर। प्रेम, संतान की स्थिति पहले से बेहतर। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु का दान करें।
सिंह राशि- धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। थोड़ा सा जुबान व निवेश पर काबू रखें। धन हानि या जन हानि के संकेत हैं।प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि- सितारों की तरह चमकेंगे। रौब-रुआब आपमें बना रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।
तुला राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा हो सकती है। प्रेम-संतान व व्यापार अच्छा। लाल वस्तु का दान करें
।वृश्चिक राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे, पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर। यात्रा का योग बनेगा। प्रेम-संतान काफी अच्छा। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
धनु राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम संतान व व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा संभव है। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा होगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति पहले से बेहतर। व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।
मीन राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। भाग्य साथ देगा। नौकरी चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।