प्रधानाध्यापक व वरीय शिक्षक के बीच टैब वितरित

 प्रधानाध्यापक व वरीय शिक्षक के बीच टैब वितरित






प्रखंड क्षेत्र के साव कला में स्थित बीआरसी में गुरुवार को बीइओ रंजीत

कुमार व लेखापाल बृजमोहन ठाकुर की देखरेख में प्रखंड क्षेत्र के उच्च, मध्य व प्राथमिक विद्यालयों के एचएम और हर विद्यालय के एक वरीय शिक्षक को टैब दिया गया. मौके पर उपस्थित सभी स्कूलों के हेडमास्टर और वरीय शिक्षक को संबोधित करते हुए बीइओ रंजीत कुमार ने बताया कि अब विभागीय आदेश पर स्कूल का अधिकतर काम ऑनलाइन हो रहा है. शिक्षकों की फेस उपस्थिति प्रतिदिन ऑनलाइन बन रही है. आने वाले दिनों में स्कूल में उपस्थित सभी छात्रों की भी फेस उपस्थिति ऑनलाइन बनाने की बात चल रही है. उन्होंने कहा कि हर स्कूल में दो टैब इसीलिए दिये जा रहे हैं, ताकि विद्यालय की ऑनलाइन सारी रिपोर्ट समय पर सबमिट की जाये. इस अवसर पर बीआरपी उमेश कुमार, प्रधानाध्यापक डॉ विनोद कुमार, उमेश कुमार, राजेंद्र बैठा, जोहरा जबीं, सैनिक यादव, शैलेंद्र कुमार व आशा कुमारी समेत कई प्रधानाध्यापक और वरीय शिक्षक मौजूद रहे

Previous Post Next Post