हड़बड़ी में चिट्ठी पढ़ प्रधानाध्यापिका ने कर दी छुट्टी, शिक्षकों ने ताला तोड़ किया टाइमपास

 हड़बड़ी में चिट्ठी पढ़ प्रधानाध्यापिका ने कर दी छुट्टी, शिक्षकों ने ताला तोड़ किया टाइमपास



सरकारी आदेश को हड़बड़ी में पढ़ने की गड़बड़ी कर एक प्रधानाध्यापिका बुरी तरह से फंस गई हैं। स्कूल बंद होने का ग्रामीणों ने विरोध कराया है। बीईओ से इसकी शिकायत भी की है। मामला , लौरिया प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय वृतिटोला मठिया का है।

दरअसल, मोतिहारी के प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सड़क मार्गों पर वाहनों की भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए डीएम ने 18 जुलाई (शुक्रवार) को जिले के सिर्फ बेतिया अनुमंडल के स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया था। यह चिट्ठी विभिन्न वाट्सएप ग्रुपों में प्रसारित हुईं।

प्रसारित चिट्ठी को हड़बड़ी में पढ़कर प्रधानाध्यापिका रेखा कुमारी ने बीते 17 जुलाई (गुरुवार)को प्रार्थना सभा में यह घोषणा कर दी कि डीएम के आदेश के आलोक में शुक्रवार को बच्चे स्कूल नहीं आएंगे। शिक्षकों की उपस्थिति पूर्ववत होगी। हुआ भी ऐसा हीं।

शिक्षक आए और बच्चे नहीं। चूंकि प्रधानाध्यापिका बेतिया में आवासन करती हैं, तो उन्हें स्कूल आने के लिए कोई परिवहन सुविधा नहीं मिली। इस वजह से वे भी स्कूल नहीं पहुंच पाईं। इस बीच, स्कूल के अन्य चार शिक्षक आ गए।
Previous Post Next Post