विद्यालय में अश्लील गीत पर डांस का वीडियो वायरल

 विद्यालय में अश्लील गीत पर डांस का वीडियो वायरल



दरियापुर। सोशल मीडिया पर एक प्लस टू विद्यालय में छात्र छात्राओं द्वारा अश्लील भोजपुरी गीत पर डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

वैसे इस वीडियो को सोशल मीडिया पर डाला गया है और उसमें जिस प्लस टू विद्यालय का नाम दिया गया है वह दरियापुर प्रखंड का ही विद्यालय है। हांलाकि वीडियो डालने वाले ने

स्थानीय प्रखंड के जिस गांव का नाम दिया है वहां उस नाम का विद्यालय है ही नहीं। इसलिए लोग इस वीडियो को फर्जी करार दे रहे हैं। वीडियो में भोजपुरी के एक अश्लील गीत पर कई छात्र छात्राएं डांस करते दिख रहे हैं। कई जगह इस वीडियो की तेजी से चर्चा हो रही है। इस संबंध में बीआरसी के कर्मियों ने बताया कि जिस विद्यालय का नाम दिया गया है वहां का यह वीडियो नहीं है 
Previous Post Next Post