स्कूलों की दीवारों में दरारें, दहशत में बच्चे-शिक्षक: बेसिक स्कूलों का प्लास्टर गिरने और छत टपकने से आफत, राजस्थान की घटना के बाद बीएसए ने बीईओ और स्कूलों को जारी किए नोटिस

 स्कूलों की दीवारों में दरारें, दहशत में बच्चे-शिक्षक: बेसिक स्कूलों का प्लास्टर गिरने और छत टपकने से आफत, राजस्थान की घटना के बाद बीएसए ने बीईओ और स्कूलों को जारी किए नोटिस

लखनऊ। शहर व ग्रामीण क्षेत्र में 40 से अधिक प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूल जर्जर भवनों में संचालित हो रहे हैं। कमरों की दीवारों और छतों में दरारें पड़ गई हैं। फर्श खराब हैं। जगह-जगह से प्लास्टर गिर रहा है। बारिश में छतों और दीवारों से पानी टपक रहा है। कमरों के भीतर सीलन आ गई है। राजस्थान के एक सरकारी स्कूल का भवन ढहने की घटना से बच्चे और शिक्षक और भी दहशत में आ गए हैं। अभिभावक भी काफी परेशान हैं। शनिवार को स्कूलों के शिक्षकों ने खण्ड शिक्षा अधिकारी से लेकर बीएसए कार्यालय में जर्जर स्कूलों की शिकायतें दर्ज कराईं।

Previous Post Next Post