यूपी: प्राथमिक शिक्षकों के लिए खुशखबरी, बढ़ाया गया एआरपी और डायट मेंटर का भत्ता; इतने हजार का होगा फायदा

 

शासन ने एआरपी व एसआरजी के वाहन भत्ते में दो-दो हजार और डायट मेंटर के भत्ते 1000 रुपये की वृद्धि की है। साथ ही 500 रुपये प्रतिमाह स्वनिर्मित शिक्षण अधिगम सामग्री के लिए भी दिया जाएगा। प्रदेश भर में लगभग 4,400 एआरपी, 225 एसआरजी व 885 डायट मेंटरों को शिक्षा गुणवत्ता सुधार कार्य में लगाया जाता है। 



बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 2019 में सहयोगात्मक पर्यवेक्षण के लिए एआरपी व एसआरजी को 2500 और डायट मेंटर को 1000 रुपये प्रतिमाह वाहन भत्ता देने का फैसला हुआ था। 


 इसे संशोधित करते हुए क्रमश: 4500 व 2000 रुपये करने की सहमति दी गई है। उन्होंने कहा है कि एआरपी-एसआरजी को उत्कृष्ट बनाने के लिए प्रेरित करने, शैक्षिक गतिविधियों में प्रतिस्पर्धा व गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सीमैट प्रयागराज में प्रशिक्षण भी कराया जाएगा। साथ ही निपुण भारत मिशन के लक्ष्य को समय से पाने वाले और बेहतर कार्य करने वाले एआरपी, एसआरजी व डायट मेंटर को दूसरे राज्यों में शैक्षिक भ्रमण पर ले जाया जाएगा।

Previous Post Next Post