बीएलओ कार्य में जुटे शिक्षक की मौत

 बीएलओ कार्य में जुटे शिक्षक की मौत



पीरपैंती निज प्रतिनिधि प्रखंड के मध्य विद्यालय मोहनपुर में कार्यरत शिक्षक खवासपुर निवासी प्रमोद मंडल की शुक्रवार की सुबह आकस्मिक मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सुबह फॉर्म ऑनलाइन कर रहे थे। इसी बीच कहलगांव ऑफिस से किसी का फोन आया तो कहा कि अच्छा आते हैं। यह कहकर जैसे ही उठे कि गिर गए। उपचार के लिए उन्हें शेरमारी ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही प्रमुख रश्मि कुमारी, बीडीओ अभिमन्यु कुमार, सीओ मनोहरकुमार, बीईओ बलदेव ठाकुर आदि पहुंचे। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि परिजनों ने लिखित आवेदन दिया कि पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते।

शिक्षकों ने उनके निधन पर शोक जताया है।
Previous Post Next Post