स्कूलों की दीवारों पर लिखा जाएगा हेल्पलाइन नंबर
पटना, मुख्य संवाददाता। बच्चों को उनके अधिकार की जानकारी हो, इसके लिए अब स्कूलों की दीवारों पर चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर लिखा जाएगा। इसके साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी भी दीवारों पर लिखी जाएगी।
स्कूलों की दीवारों पर मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के बारे में भी विस्तृत जानकारी रहेगी। ताकि अभिभावकों के साथ बच्चों को भी योजना के बारे में जानकारी मिल सके। इसे लेकर बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने स्कूलों को निर्देश दिया है। आयोग के अध्यक्ष डॉ. अमरदीप ने पिछले दिनों कई स्कूलों का निरीक्षण किया। इसी क्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, दानापुर में उन्होंने यह निर्देश दिया है।
स्कूल की चहारदीवारी को ऊंचा करने का निर्देश: निरीक्षण के क्रम में अध्यक्ष अमरदीप ने कस्तूरबा विद्यालय की पीछे की बाउंड्री ऊंचा करने का निर्देश दिया। जिससेबच्चियां सुरक्षित रहें। वहीं राजकीय मध्य विद्यालय दानापुर के निरीक्षण के दौरान रसोई घर और शौचालय में गंदगी मिला। साथ ही दोनों जर्जर अवस्था में थी। इसे लेकर आयोग की तरफ से उसे तुरंत ठीक करने का निर्देश दिया गया। सृजनी विशिष्ट दतक ग्रहण संस्थान, गोला रोड के निरीक्षण के क्रम में कमरों में वेंटिलेशन की समुचित व्यवस्था एवं दिव्यांग बच्चों के लिए स्पेशल एडुकेटर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
