एचएम पर चार लाख का आर्थिक दंड
बैरगनिया के बनवारी मिडिल स्कूल में मध्याह्न भोजन योजना संचालन में अनियमितता पाए जाने पर हेडमास्टर के विरुद्ध चार लाख 21,704 रुपये का अर्थ दंड लगाया गया है।
अर्थ दंड की राशि एक सप्ताह के भीतर बिहार राज्य मध्याह्न भोजन योजना समिति सीतामढ़ी के नाम से डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से अथवा उक्त नाम से संचालित खाता में नेफ्ट के माध्यम से जमा करने का निर्देश
दिया गया है। साथ ही जमा की गई राशि का विवरण सक्ष्य समेत जिला एमडीएम कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया है।
यह कार्रवाई एमडीएम डीपीओ ने जिला योजना अधिकारी के निरीक्षण में पायी गई अनियमितता के आलोक में की गई है। डीपीओ ने जारी आदेश में कहा है कि गत 25 जून को जिला योजना अधिकारी
द्वारा स्कूल के निरीक्षण के दौरान एमडीएम संचालन व्यवस्था में पोषाहार पंजी में बच्चों की अधिक उपस्थिति दर्ज की खाद्यान्न व परिवर्तन मूल्य की राशि का दुरूपयोग करने का मामला पाया गया था। इसके आलोक में संबंधित हेडमास्टर से स्पष्टीकर पूछा गया, लेकिन जवाब असंतोषजन व संदेहास्पद प्रतीत होने पर अर्थ दंड लगाया गया है।
डीपीओ कहा है कि अर्थदंड की राशि निर्धारित अवधि में जमा नहीं करने पर हेडमास्टर के वेतन से उक्त राशि की वसूली की कार्रवाई की जाएगी। @pky
