दरौंदा में 72 प्रधान शिक्षक को दिया गया नियुक्ति पत्र
दरौंदा, सीवान। बीआरसी परिसर में बीईओ सौरभ सुमन द्वारा बीपीएससी द्वारा चयनित 72 प्रधान शिक्षकों का नियुक्ति पत्र, पदस्थापन पत्र वितरित किया गया।
नियुक्ति पत्र पाने वालों में शिक्षक कुमार विभव, डेजी कुमारी, मिथिलेश कुमार, विकास कुमार, अमरेंद्र कुमार, संजय कुमार, अनिल कुमार राम, राम कुमार, प्रमोद सिंह, वीरेंद्र मांझी, अमित राम, मिथिलेश कुमार, विकास कुमार, जानकी कुमारी, उमेश मांझी,
रवि मंडल प्रसाद, संजय यादव, सर्वजीत राम सहित 72 प्रधान शिक्षक शामिल हैं। ये सभी नव नियुक्त प्रधान शिक्षक प्राथमिक विद्यालय, नया प्राथमिक विद्यालय में योगदान देंगे। योगदान करने का तय समय 21 से 26 जुलाई के बीच निर्धारित है। इन सभी प्रधान शिक्षकों को अपने अपने विद्यालय में योगदान करने से विद्यालय संचालन में कमी को दूर किया जा सकता है। मौके पर रवींद्र कुमार, धीरेन्द्र सिंह उपस्थित थे।
