अनुशंसित 5,971 प्रधानाध्यापकों की पोस्टिंग जल्द

 अनुशंसित 5,971 प्रधानाध्यापकों की पोस्टिंग जल्द



पटना। राज्य के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालयों में बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा अनुशंसित 5,971 प्रधानाध्यापकों की पोस्टिंग जल्द होगी। इसके लिए अनुशंसित अभ्यर्थियों द्वारा पांच-पांच प्रखंडों के विकल्प देने की मियाद पूरी हो गयी है। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा प्रधानाध्यापक के पदों पर नियुक्ति हेतु 5,971 अभ्यर्थियों की अनुशंसा की गयी है। अनुशंसित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग संबंधित क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशकों द्वारा निर्धारित स्थान पर पहले ही करायी जा चुकी है। इन अभ्यर्थियों को प्रमंडल व जिले आवंटित किये जा चुके हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों से तीन तीन प्रमंडल व जिले के विकल्प लिये गये थे। उसके बाद शिक्षा विभाग ने तय किया कि पोस्टिंग के लिए अनुशंसित अभ्यर्थियों से उन्हें आवंटित जिले के पांच-पांच प्रखंड विकल्प के रूप में लिये जायें। इसके तहत राज्य सरकार के अंतर्गत पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकाय संस्थाओं द्वारा नियुक्त स्थानीय निकाय शिक्षक जो प्रधानाध्यापक अभ्यर्थी हैं, द्वारा ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपने लॉगिन आईडी के माध्यम से आवंटित जिले के पांच-पांच प्रखंड के नाम विकल्प के रूप में भरे गये। इसी प्रकार सीबीएसई, आईसीएसई, बीएसईबी से संबद्धता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के अनुभव प्रमाण जो प्रधानाध्यापक अभ्यर्थी हैं, द्वारा भी सॉफ्टवेयर के माध्यम से के नाम विकल्प के रूप में भरे गये। के मुताबिक अनुशंसित अभ्यर्थियों द्वारा पांच-पांच प्रखंड का विकल्प भरने की निर्धारित समय-सीमा पांच जुलाई को समाप्त हो गयी। अगर किन्हीं अनुशंसित अभ्यर्थी द्वारा विकल्प नहीं भरा गया होगा, तो उन्हें आवंटित जिले में ही प्रखंड-विद्यालय का आवंटन सॉफ्टवेयर के माध्यम से रैंडमाइजेशन तरीके से किया जायेगा। इसके मद्देनजर अनुशंसित प्रधानाध्यापकों को प्रखंड एवं विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया अब जल्दी ही पूरी की जायेगी। इस पर काम चल रहा है।

Previous Post Next Post