प्रधानाध्यापक के माध्यम से 3161 शिक्षक देंगे स्पष्टीकरण का जवाब

 प्रधानाध्यापक के माध्यम से 3161 शिक्षक देंगे स्पष्टीकरण का जवाब



सीवान. इ-शिक्षाकोष मोबाइल एप पर ऑनलाइन हाजिरी नहीं बनाने के मामले में जिन 3161 शिक्षकों से डीइओ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने स्पष्टीकरण पूछा है, वे उसका जवाब प्रधानाध्यापक के माध्यम से विभाग को सौंपेंगे. डीइओ ने बताया कि प्रधानाध्यापक जवाब को बीआरसी के माध्यम से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को सौंपेंगे, जहां से वे बीइओ कार्यालय को उपलब्ध करायेंगे. बताते चलें कि 9 जुलाई से 16 जुलाई के प्रतिवेदन की समीक्षा के दौरान सामने आया है कि जिले के 3161 ऐसे शिक्षक हैं, जो कम


से एक दिन की ऑनलाइन उपस्थिति इ-शिक्षाकोष एप पर दर्ज की नहीं किये हैं. इसमें कुछ ऐसे भी शिक्षक हैं जिन्होंने इस अवधि में किसी भी दिन की हाजिरी नहीं बनाया है. इस मामले में डीइओ ने सभी 3161 शिक्षकों से स्पष्टीकरण पूछते हुए 24 घंटे के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. बताते चलें कि सभी स्तर के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को 1 सितंबर 2024 से इ-शिक्षाकोष मोबाइल ऐप पर प्रतिदिन ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करनी है. परंतु इसका अनुपालन अधिकांश शिक्षकों द्वारा प्रतिदिन नहीं किया जा रहा है. कुछ ऐसे भी शिक्षक हैं जो अभी भी प्रतिदिन अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कर रहे है.

हेडमास्टरों को आज मिलेगा औपबंधिक नियुक्ति पत्र

सीवान. बीपीएसी अनुशंसित सरकारी उत्क्रमित माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में बहाल हेडमास्टर को शनिवार के दिन नियुक्ति प्रपत्र मिलेगा. डीपीओ एसएसए जय कुमार ने बताया कि बीपीएसी परीक्षा उतीर्ण व काउंसिलिंग में सफल 218 एचएम को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा. शनिवार की सुबह 11 बजे से नगर स्थित वीएम हाइ स्कूल सह इंटर कॉलेज परिसर में औपबंधिक नियुक्ति पत्र, पदस्थापन प्रपत्र व योगदान प्रपत्र


का वितरण होगा. हेडमास्टर अभ्यर्थी 21 से 26 जुलाई तक विद्यालय में योगदान करेंगें. योगदान तिथि से उनके वेतन का भुगतान होगा. डीईओ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उत्क्रमित उच्च विद्यालयों में नए प्रधानाध्यापक के तैनाती हो जाने के बाद शैक्षणिक बौद्धिक और अन्य विद्यालय विकास के कार्य तेजी के साथ होगी. विगत कई वर्षों से प्रभारी प्रधानाध्यापक के सहारे विद्यालयों का संचालन हो रहा था.

Previous Post Next Post