3 वर्ष में 3 लाख शिक्षकों की नियुक्ति, 31 छात्रों पर 1 शिक्षक
पटना | बिहार में 3 वर्ष में 3 लाख शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। इसकी वजह से सरकारी स्कूलों में छात्र-शिक्षक की अनुपात (पीटीआर) दर घटकर प्रति शिक्षक 28 छात्र हो गए हैं। यह औसत पहली कक्षा से लेकर 12वीं तक के छात्रों और शिक्षकों की संख्या का अनुपात है। पीटीआर का राष्ट्रीय औसत के मुताबिक निचले कक्षा में प्रति शिक्षक 40 छात्र और ऊपरी कक्षा में प्रति शिक्षक 30 छात्र हैं। राष्ट्रीय शिक्षा प्रोजेक्ट (एनईपी) की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के सरकारी स्कूलों में 2023-24 में 1 से 5वीं कक्षा तक का पीटीआर 32, 6 से
४वीं का पीटीआर 19, 9वीं से 10वीं का 30 और 11वीं से 12वीं कक्षा का पीटीआर 31 है। 2015-16 के दौरान प्रारंभिक स्कूलों में पीटीआर प्रति शिक्षक 89 छात्र का अनुपात था। 2020-21 में इसमें सुधार हुआ और क्लास एक से 12वीं तक का पीटीआर 47 दर्ज किया गया। इस वर्ष प्राथमिक स्कूल का पीटीआर 57, उच्च प्राथमिक स्कूल में 21, माध्यमिक स्कूल का पीटीआर 52 और उच्च माध्यमिक स्कूलों का पीटीआर 60 हुआ करता था। जानकारी के मुताबिक बिहार में 3 वर्ष में लगभग 3 लाख शिक्षकों की नियुक्ति हुई है
