बीएलओ कार्य में लापरवाही पर 22 का वेतन स्थगित
भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। जिले के सदर क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग क्षेत्रों के बूथों के लिए बीएलओ का कार्य शिक्षकों को दिया गया है, लेकिन कुछ लोगों ने कार्य में लापरवाही की। 18 जुलाई को सदर क्षेत्र के 22 बीएलओ को वेतन/मानदेय अगले आदेश तक और एक दिन का वेतन स्थगित कर दिया गया है। चंदन कुमार और देवयानी कुमारी का वेतन अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। यह कार्रवाई एसडीओ द्वारा लापरवाही पकड़ने के बाद उनकी अनुशंसा पर की गई है।
अनिता कुमारी, कुमारी शैलजा सिंह, राजीव रंजन सिंह, विधुवैनी रेणुगंधा, राजेश कुमार राय, मिथिलेश कुमार, अजय कुमार, बंदना कुमारी, पवन कुमार, एमए परवेज सहित अन्य का एक दिन (10 जुलाई) का वेतन/मानदेय स्थगित किया गया है। यह आदेश डीईओ राजकुमार शर्मा के निर्देश पर एसएसए स्थापना ने जारी किया है। pky
