लखनऊ हाईकोर्ट ने यूपी के 5000 स्कूलों के मर्जर पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा- अभी पुरानी स्थिति को बहाल रखा जाए। इस मामले में अगली सुनवाई 21 अगस्त को होगी। यह आदेश गुरुवार को हाईकोर्ट की डबल बेंच ने दिया है। इससे पहले 7 जुलाई को कोर्ट की सिंगल बेंच ने सरकार के फैसले को सही ठहराया था।