बीएसए के निरीक्षण में 14 में से 7 शिक्षक अनुपस्थित, मचा हड़कंप

 बीएसए के निरीक्षण में 14 में से 7 शिक्षक अनुपस्थित, मचा हड़कंप



Azamgarh school news: आजमगढ़ जिले के ब्लॉक बिलरियागंज के कंपोजिट विद्यालय बरजी में शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) राजीव पाठक के औचक निरीक्षण में विद्यालय के 14 में से 7 शिक्षक व स्टाफ अनुपस्थित पाए गए। इनमें से 3 अनुदेशक पिछले तीन दिनों से गैरहाजिर थे, जबकि शेष कर्मचारी एक दिन से अनुपस्थित चल रहे थे।

निरीक्षण के दौरान बीएसए ने पाया कि अनुदेशक संदीप कुमार, सुनील कुमार, इंद्रकला भारती लगातार तीन दिन से अनुपस्थित हैं, वहीं सहायक अध्यापक गीता देवी, नीशा यादव, स्मीता राय और शिक्षा मित्र रूक्मिणी राय एक दिन से विद्यालय नहीं आए थे। विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका उषा राय पर विद्यालय के संचालन का कोई नियंत्रण नहीं दिखा। शौचालय पर ताला लटका मिला, सफाई व्यवस्था बदहाल थी और दीवारों पर पठन-पाठन सामग्री का अभाव था।

BSA ने जताई नराजगी

बीएसए ने नाराजगी जताते हुए गैरहाजिर कर्मचारियों को उपस्थिति पंजिका में अनुपस्थित दर्ज किया और सभी से कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। विद्यालय में कुल 221 नामांकित छात्रों में से केवल 97 छात्र ही उपस्थित मिले।
Previous Post Next Post