Updatemart: बैंक ऑफ बड़ौदा और एचडीएफसी ने ब्याज दरें घटाईं

 बैंक ऑफ बड़ौदा और एचडीएफसी ने ब्याज दरें घटाईं

आरबीआई द्वारा रेपो दर में कमी करने के बाद दो और बैंकों ने ब्याज दरें घटाईं हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा ने 0.50 प्रतिशत, एचडीएफसी ने 0.10 प्रतिशत की कटौती की है। इससे कर्ज की दरें कम हो जाएंगी।





इस कटौती के बाद बीओबी की आरएलएलआर अब 8.15 प्रतिशत है। रेपो से जुड़े आरएलएलआर में आरबीआई की कटौती को पूरी तरह लागू कर दिया है। एचडीएफसी बैंक ने अपनी कोष की सीमांत लागत आधारित उधार दर (एमसीएलआर) में विभिन्न अवधियों में 0.10 प्रतिशत की कटौती की है। नई एमसीएलआर दरें सात जून से प्रभावी हैं।
Previous Post Next Post