Updatemart: फर्जी प्रमाणपत्रों के सहारे शिक्षक बना जालसाज गिरफ्तार

 फर्जी प्रमाणपत्रों के सहारे शिक्षक बना जालसाज गिरफ्तार

श्रावस्ती। फर्जी प्रमाणपत्रों के सहारे शिक्षक बने जालसाज को शुक्रवार हरदत्त नगर गिरंट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर जेल भेजा गया है। हरदोई जिले के 108 राधानगर क्षेत्र निवासी राहुल वर्मा पुत्र कृष्ण कुमार वर्मा वर्ष 2011 में बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षक बना था। उसकी तैनाती जमुनहा के प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकपुर में सहायक शिक्षक के पद पर थी। राहुल वर्मा के नाम से नौकरी कर रहे जालसाज का असली नाम अजय वर्मा उर्फ डम्पी पुत्र कृष्ण वर्मा है।




वह हरदोई जिले के ग्राम अनंग बेहटा के मजरा अब्दुल पुरवा निवासी है। जांच में पता चला कि उसका जाति प्रमाणपत्र, टीईटी प्रमाणपत्र, प्राथमिक स्तर अंक प्रमाणपत्र डीएड (स्पेशल एजुकेशन मेंटल रिटार्डेशन) प्रमाणपत्र भी फर्जी है। इस पर बीएसए ने 20 नवंबर 2024 को उसकी नियुक्ति निरस्त कर दी थी।

Previous Post Next Post