Primary ka master: आक्रोश: डीएम से शिकायत करने पहुंचे teachers

 आक्रोश: डीएम से शिकायत करने पहुंचे शिक्षक



बहराइच। जिले के कई शिक्षकों का ट्रांसफर हो गया है। मंगलवार को इन सभी शिक्षकों को रिलीव किया जाना था। कागजी कार्रवाई में रात हो गई। इस पर बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह खाना खाने चले गए। इस दौरान शिक्षकों ने समझा कि अब वे नहीं आएंगे। इस पर एक दर्जन से अधिक शिक्षक रात में शिकायत करने डीएम के आवास पर पहुंच गए।

इसकी जानकारी होने पर बीएसए भी वहां पहुंच गए। वे समझा-बुझाकर सभी को कार्यालय लेकर गए और देर तक


सभी कार्रवाई पूरी कर सभी को रिलीव कर दिया। बीएसए ने बताया कि सभी

शिक्षकों को रिलीव कर दिया गया है। कोई मामला नहीं है।

Previous Post Next Post