Primary ka master: सहायक teachers के लिए ब्रिज कोर्स अनिवार्य

 सहायक शिक्षकों के लिए ब्रिज कोर्स अनिवार्य

लखनऊ: प्रदेश में हाल में सहायक शिक्षक बनाए गए लोगों को ब्रिज कोर्स करना अनिवार्य किया गया है। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के नियमानुसार शिक्षकों को नियुक्ति के दो साल के भीतर यह कोर्स पूरा करना होगा।

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयीय शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) के माध्यम से जुलाई-अगस्त 2025 से ऑनलाइन यह कोर्स कराने की तैयारी है। एनसीटीई के नियमों के अनुसार बीएड डिग्रीधारकों को प्राथमिक शिक्षक बनने के बाद दो वर्षों के..



एनसीटीई के नियमानुसार नियुक्ति के दो साल में करना होगा ब्रिज कोर्स

भीतर ब्रिज कोर्स पूरा करना जरूरी है, लेकिन बड़ी संख्या में नियुक्त शिक्षक यह कोर्स नहीं कर पाए, जिससे उनकी नियुक्ति पर सवाल उठने लगे। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद एनसीटीई ने एनआईओएस को यह जिम्मेदारी व सौंपी है। एनआईओएस ने अपने पोस्ट में बताया है कि जुलाई और अगस्त 2025 से ब्रिज कोर्स के लिए प पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी। कोर्स व पूरी तरह ऑनलाइन होगा और इसकी व अवधि छह माह रखी गई है।

Previous Post Next Post