Primary ka master: सड़क हादसे में Teacher की मौत: स्कूल बंद होने के बाद जा रहे थे UP, ट्रक की टक्कर से गई जान -

सड़क हादसे में शिक्षक की मौत: स्कूल बंद होने के बाद जा रहे थे UP, ट्रक की टक्कर से गई जान 

भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव स्थित कचरा भवन के पास शनिवार की सुबह सड़क हादसा हुआ। यहां बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार यूपी निवासी शिक्षक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। मृतक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र के हरिया छोटी गांव निवासी स्व.रामटहल प्रजापति के 43 साल का बेटा जयराम प्रजापति है।
वह वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मऊ जिला के चिड़िया कोट थाना क्षेत्र के रुकम जालीम गांव में अपना मकान बनाकर रहते थे। वह पेशे से शिक्षक थे और फिवक्त भोजपुर के संदेश प्रखंड के सुरंगापुर गांव स्थित मध्य स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।


पुलिस ने साथी शिक्षक को दी घटना की सूचना

संदेश में ही किराए का मकान लेकर अकेले रहते थे। उसी स्कूल में उनके साथ पढ़ा रहे साथी शिक्षक उमेश कुमार ने बताया कि स्कूल बंद होने के बाद शनिवार की सुबह बाइक से वह अपने घर जा रहे थे। उसी दौरान फतेहपुर गांव स्थित कचरा भवन के पास ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद संदेश थाना  पुलिस ने इसकी सूचना उन्हें दी। सदर अस्पताल पहुंचे परिजन सूचना पाकर वह घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना उनके परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन आरा 
सदर अस्पताल पहुंचे। 

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया।


बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व दो बहन में चौथे स्थान पर थे। उनके परिवार में पत्नी बालिका देवी, दो बेटी शिवांगी देवी, श्वेता कुमारी व दो बेटे अनूप कुमार और अनुज कुमार है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी बालिका देवी व परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Previous Post Next Post