Primary ka master: QR code से विद्यार्थी करेंगे पेड़-पौधों की पहचान जुलाई में होगा माध्यमिक विद्यालयों में ईको क्लब का गठन

 क्यूआर कोड से विद्यार्थी करेंगे पेड़-पौधों की पहचान जुलाई में होगा माध्यमिक विद्यालयों में ईको क्लब का गठन

प्रतापगढ़। जिले के माध्यमिक न विद्यालयों के विद्यार्थियों को विद्यालय में ही क्यूआर कोड के माध्यम से वनस्पतियों की जानकारी मिल जाएगी। इसके लिए विद्यालय स्तर पर जुलाई तक ईको क्लब गठित किया जाएगा। इससे विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों को काफी सहूलियत होगी।




यूपी बोर्ड से संचालित जनपद में 650 से अधिक माध्यमिक विद्यालय हैं। जिसमें 43 राजकीय, 78 एडेड व बाकी वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। जिला समन्वयक समग्र शिक्षा रंजन कुमार ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और उसके स्थायी विकास के लिए छात्र-छात्राओं को ईको क्लब के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। बच्चों को पौधे लगाना, स्वच्छता अभियान,प्राकृतिक संरक्षण और बागवानी के प्रति जोड़ा जाएगा।

सभी माध्यमिक विद्यालयों में ईको क्लब के गठन के निर्देश दिए गए हैं। इससे विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि होगी। साथ ही पर्यावरण के प्रति विद्यार्थियों का जुड़ाव बढ़ेगा। उन्हें पर्यावरण के विषय में अधिक से अधिक सीखने का मौका मिलेगा। ओमकार राणा, जिला विद्यालय निरीक्षक -


Previous Post Next Post