Primary ka master: Accident में शिक्षिका की मौत

 सडक हादसे में शिक्षिका की मौत

औरैया, संवाददाता। कानपुर हाईवे पर जनेतपुर गांव के पास सोमवार रात लग्जरी बस को ओवरटेक करते समय एक कार नीम के पेड़ से टकरा गई। हादसे में बेटे के साथ इटावा जा रही प्रयागराज की शिक्षिका की मौत हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गया।



प्रयागराज के करेली निवासी 53 वर्षीय शिक्षिका शमा अख्तर पत्नी शमशुल रहमान अपने बेटे अंजर रहमान के साथ नई कार से इटावा जा रही थीं। सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे जनेतपुर गांव स्थित शताब्दी ढाबे के पास एक लग्जरी बस को ओवरटेक करते समय उनकी कार हाईवे किनारे नीम के पेड़ से टकरा गई। हादसे में शमा अख्तर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार चला रहा अंजर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए ककोर जबकि घायल को कानपुर भेज दिया। देवकली चौकी इंचार्ज गनेश गुप्ता ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है।

हादसे की सूचना परिजनों को भेजी गई है। मां-बेटे किसी काम से इटावा जा रहे थे।

Previous Post Next Post