22 अशिक्षित शिक्षकों की नौकरी पर संकट
जिले में 22 अप्रशिक्षित शिक्षकों की सेवा समाप्त करने का आदेश जारी किया गया है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर इन शिक्षकों का वेतन रोकने और सेवा समाप्ति का निर्देश दिया।...
अंबा, संवाद सूत्र। जिले में 22 अप्रशिक्षित शिक्षकों की सेवा समाप्त करने का आदेश जारी हुआ है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) ने संबंधित नियोजन इकाई के सदस्य सचिव और बीईओ को पत्र लिखकर यह निर्देश दिया है। इन शिक्षकों में रफीगंज प्रखंड से एक, बारुण से तीन, देव से तीन, दाउदनगर से दो, हसपुरा से एक, कुटुंबा से दो, मदनपुर से एक, नवीनगर से चार और ओबरा प्रखंड से पांच शिक्षक शामिल हैं। पत्र में उच्च न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए इन शिक्षकों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोकने और नियमानुसार सेवा समाप्त करने का निर्देश दिया गया है।
