Primary ka master:सरकार ने नियुक्त किए 12 अपर महाधिवक्ता

 सरकार ने नियुक्त किए 12 अपर महाधिवक्ता

प्रयागराज, । प्रदेश सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में मुकदमों की प्रभावी पैरवी करने के लिए अपने अधिवक्ता पैनल का विस्तार करते हुए 12 अपर महाधिवक्ताओं की नियुक्ति की है। इनमें से सात को इलाहाबाद प्रधान पीठ को जबकि पांच को लखनऊ खंडपीठ में नियुक्त किया गया है।




इनकी नियुक्ति का पत्र विशेष सचिव लोकेश नागर की ओर से हाईकोर्ट के महाधिवक्ता को भेजा गया है। पत्र के मुताबिक राज्यपाल की ओर से वादों की प्रभावी पैरवी करने के लिए इनकी तैनाती की गई है। प्रधान पीठ के लिए नियुक्त अपर महाधिवक्ताओं में अमित सक्सेना और अनूप त्रिवेदी वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। इनके अतिरिक्त दुर्ग विजय सिंह, महेंद्र नारायण सिंह, राहुल अग्रवाल, संजीव सिंह और कार्तिकेय सरन को भी अपर महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है। नियुक्त किए गए सभी अपर महाधिवक्ता सिविल और क्रमिनल साइड के जाने माने अधिवक्ता हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट में अशोक मेहता, एमसी चतुर्वेदी, मनीष गोयल, अजीत सिंह (सभी वरिष्ठ अधिवक्ता) पहले से अपर महाधिवक्ता के पद पर नियुक्त हैं। इस प्रकार से हाईकोर्ट प्रधानपीठ में अपर महाधिवक्ताओं की संख्या 11 हो गई है। वहीं, लखनऊ खंडपीठ में जिन अपर महाधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई है उनमें अनुज कुदेसिया, सुदीप कुमार, प्रीतिश, ज्योत्सना पाल और सूर्यमणि सिंह रैकवार शामिल हैं।

Previous Post Next Post