Primary ka master: इंस्पायर अवार्ड योजना में छह से 12 वीं के बच्चे पात्र

 इंस्पायर अवार्ड योजना में छह से 12 वीं के बच्चे पात्र

लखनऊ,

अब इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों को नवाचारी वैज्ञानिक विचारों के नामांकन का मौका मिलेगा। इससे अधिक से अधिक छात्र छात्राएं नामांकन करेंगे।



मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि अभी तक इस योजना के लिये कक्षा छह से 10 के बच्चे ही पात्र थे। केन्द्र सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान ने यह कदम उठाया गया है।

यूपी बोर्ड, सीबीएसई और सीआईएससीई बोर्ड के कक्षा छह से 12 वीं तक के बच्चे इस योजना के लिये पात्र होंगे।

Previous Post Next Post