नौकरियां न देनी पड़ें, इसलिए स्कूल बंद कर रही सरकार : अखिलेश

 नौकरियां न देनी पड़ें, इसलिए स्कूल बंद कर रही सरकार : अखिलेश

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षा विभाग को बर्बाद कर दिया है। सरकार साजिश के तहत स्कूलों को बंद कर रही है। स्कूल जितने कम होंगे नौकरियां उतनी कम देनी पड़ेगी। यह सरकार नौजवान, शिक्षक और रोजगार विरोधी है। उन्होंने कहा कि स्कूल जितने कम होंगे ग्रोथ रेट उतनी कम हो जायेगी।






अखिलेश शुक्रवार को प्रदेश सपा मुख्यालय पर डीएलएड, बीटीसी, माध्यमिक शिक्षा और शिक्षामित्र संगठन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि स्कूल मर्जर भाजपा सरकार की सोची समझी रणनीति है। यह गांव में रहने वाले गरीबों को शिक्षा से दूर करने का षड्यंत्र है। गरीबों को शिक्षित न होने देने के लिए भाजपा की चाल है। प्रदेश में शिक्षकों के दो लाख पद खाली हैं। अगर स्कूलों के मर्जर हो जाएंगे तो शिक्षकों के पदों की संख्या घट जाएगी और भर्ती नहीं करना पड़ेगा।


अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में शिक्षक अपमानित किए जा रहे हैं। अगर शिक्षक व्यवस्था को सुधारना है तो शिक्षकों से सिर्फ शिक्षण का कार्य कराना होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक कभी स्कूल देर से नहीं आना चाहता है, लेकिन कभी ट्रैफिक जाम और रेलवे


फाटक बंद होने से देर हो जाती है। सरकार को डिजिटल अटेंडेंस के अपने फैसले को पूरी तरह से वापस लेना चाहिए। अखिलेश ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस के निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया। कहा यह मानक के अनुरूप नहीं है। इसका निर्माण करवाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। अखिलेश ने कहा कि सीएम बदलने की खबर भाजपा के लोग ही चलवाते हैं।


डीएम-सीएमओ विवाद की उच्चस्तरीय जांच हो

कानपुर के डीएम और सीएमओ के बीच विवाद में सपा भी कूद गई है। अखिलेश यादव ने भी सीएमओ का पक्ष लेते हुए एक्स पर पोस्ट किया है कि ईमानदार ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकता है। कानपुर के डीएम और सीएमओ के बीच की टकराहट का सच सामने लाने के लिए एक उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच बैठाई जाए

Previous Post Next Post