बिहार में क्यों निशाने पर हैं टीचर? पहले दरभंगा में धायं-धायं, अब मधेपुरा में शिक्षक की हत्या से हड़कंप

 मधेपुराः बिहार में सरकारी शिक्षक ही क्यों बदमाशों का निशाना बन रहे हैं. तीन दिन पहले दरभंगा में स्कूल जा रहे एक शिक्षक की हत्या की गई. तो अब दूसरी खबर मधेपुरा से सामने आए. यहां सिंहेश्वर थाना इलाके में बदमाशों ने एक शिक्षक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. छह गोलियां लगने से टीचर की मौके पर ही मौत हो गई.



शनिवार दोपहर मधेपुरा के थाना सिंहेश्वर से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई. यहां एक शिक्षक पर दिन दहाड़े गोलियां बरसाई गईं. छह गोलियां लगने से शिक्षक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना से इलाके में अफरा तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर जा पहुंची. हालांकि वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए थे. मृतक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की जांच की जा रही है.

टीचर क्यों बन रहे टारगेट

28 मई को दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना इलाके के निस्ता गांव में स्कूल जा रहे एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मृत शिक्षक की पहचान मधुबनी जिला के परसौनी गांव निवासी मो. मंसूर आलम, 55 के रूप में हुई थी. वह साइकिल से स्कूल जा रहे थे. इसी बीच भरवारा कमतौल मुख्य पथ पर बदमाशों ने शिक्षक को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा था. ठीक इसी तरह अब मधेपुरा में भी शिक्षक को निशाना बनाया. सवाल उठ रहा है कि आखिर बदमाश शिक्षकों को निशाना क्यों बना रहे हैं?

मधेपुरा में शिक्षक की गोली मारकर हत्या

मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. अज्ञात अपराधियों ने एक शिक्षक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. गोली लगने से शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही सिंहेश्वर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक शिक्षक की पहचान स्थानीय निवासी के रूप में हुई है. फिलहाल हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों की तलाश की जा रही है. इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने एक शिक्षक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के करहरा निवासी कमलेश्वरी यादव के बेटे रामटहल दास के रूप में हुई है. वे शंकरपुर प्रखंड के सोनवर्षा उच्च विद्यालय में हिंदी के शिक्षक पद पर कार्यरत थे. घटना को लेकर शिक्षक रवि रंजन कुमार ने बताया कि स्कूल की छुट्टी के बाद वे दोनों बाइक से मधेपुरा लौट रहे थे. इसी दौरान स्कूल से करीब दो किलोमीटर दूर लालपुर के पास एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने पहले उन्हें ओवरटेक किया और फिर सामने से आकर अचानक फायरिंग शुरू कर दी. बदमाशों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे.

छह महीने पहले हुई थी शादी

फायरिंग के दौरान रवि रंजन किसी तरह जान बचाकर भाग निकले. लेकिन शिक्षक रामटहल दास को बदमाशों ने गोली मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन बड़ी संख्या में सदर अस्पताल पहुंचे. रामटहल दास की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है. परिजनों ने बताया कि रामटहल दास बेहद शांत स्वभाव के व्यक्ति थे और उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. छह महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी. इस हत्या ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है.

मामले की जांच की जा रही

घटना की जानकारी मिलते ही सिंहेश्वर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया. मधेपुरा के एएसपी प्रवेन्द्र भारती ने बताया कि हत्या के पीछे का कारण अभी साफ नहीं हो पाया है. जांच जारी है और अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी. पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेकर हर एंगल से जांच कर रही है.

Previous Post Next Post