सोशल मीडिया पर ऐड देखकर किया ऑर्डर, हुई ठगी की शिकार

 सोशल मीडिया पर ऐड देखकर किया ऑर्डर, हुई ठगी की शिकार

इंस्टाग्राम पर सूट का विज्ञापन देख ऑर्डर करना एक महिला को भारी पड़ गया। जालसाज ने पहले ऑनलाइन भुगतान के नाम पर पैसे मंगवाए। फिर ऑर्डर भी नहीं पहुंचाए। उसके वाद महिला ने पूर्वी जिला के साइवर सेल में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधिकारी के मुताविक कौसर जहां आनंद लोक सोसाइटी, मयूर विहार फेज वन में रहती हैं। 


उनका आरोप है कि एक मई को उन्होंने इंस्टाग्राम पर द पिंक अलमारी नाम के एक कंपनी का रील देखा। महिला ने एक 5500 का सूट ऑर्डर कर दिया। 4 मई को भी कॉल कर 6500 का सूट ऑर्डर कर दिया। ऑर्डर नहीं पहुंचने पर कंपनी से संपर्क किया तो पता चला कि उन्हें कोई ऑर्डर नहीं मिला। जालसाज ने कंपनी का नकली प्रोफाइल बनाकर ठगी की थी।
Previous Post Next Post